05/10/2021
*ऐमलोब्लास्टोमा Ameloblastoma (जबड़े का ट्यूमर)*
ऐमलोब्लास्टोमा एक दुर्लभ प्रकार का ट्यूमर है, जो की जबड़े में शुरु होता है। अक्सर यह दांत या दाढ़ के पास होता है। यह ऐसी कोशिकाओं से बना होता है, जो दांतों को सुरक्षित रखते हैं।
इस ट्यूमर के वजह से दर्द या सूजन हो सकती है, और चेहरे का रूप बदल सकता है। यदि लम्बे समय तक इस समस्या का इलाज नहीं किया गया तो, यह कैंसर में बदल सकता है, इसके बाद यह लिम्फ नोड्स या फेफड़ों में भी फैल सकता है।
**ऐमलोब्लास्टोमा का लक्षण - Symptoms of* *Ameloblastoma.*
यह ट्यूमर आमतौर पर कई महीनों या वर्षो में धीरे धीरे बढ़ता है। इसमें थोड़ी दर के लिए जबड़े के पिछले हिस्से में सूजन हो सकती है। यह भी हो सकता है कि प्रभावित व्यक्तियों को दांत या जबड़े में दर्द महसूस हो।
* कभी कभी, ऐमलोब्लास्टोमा जल्दी और दर्दनाक तरीके से बढ़ता है। ऐसे स्थिति दांत उखड़ सकते हैं। यह ट्यूमर आँख, नाक या खोपड़ी में भी फ़ैल सकता है।
* दुर्लभ मामलों में ट्यूमर इतने बड़े हो सकते हैं कि
वायुमार्ग ब्लॉक हो जाते हैं। इसके अलावा मुँह को
खोलने और बन्द करने में मुश्किल हो सकती है।
*ऐमलोब्लास्टोमा ( जबड़े में ट्यूमर ) का उपचार*
*Ameloblastoma Treatment*
**ट्यूमर को हटाने के लिए सर्जरी*
आमतौर पर ट्यूमर लो हटाने के लिए सर्जरी की
मदद ली जाती है। इस बीमारी से अक्सर जबड़े का
हिस्सा प्रभावित होता है, इसलिए सर्जरी से
प्रभावित हिस्से को हटाने की आवश्यकता हो
सकती है।
**जबड़े को ठीक करने के लिए सर्जरी*
सर्जरी के जरिए जबड़े की हड्डी निकलने के बाद उस
जगह को ठीक करने के लिए एक और सर्जरी की
जरूरत हो सकती है । इस सर्जरी के वजह से मरीज
सामान्य तरह से खाने और बोलने में सक्षम हो
सकता है।
**रेडिएशन थेरेपी*
यादि सर्जरी का विकल्प नहीं है या फिर सर्जरी के
बाद रेडिएशन ,थेरेपी की जरूरत पड़ सकती है।
**सहायक देख भाल*
उपचार के दौरान या बाद में बोलने, निगलने और
खाने में समस्या आ सकती है, ऐसे मे टिम के
विशेषज्ञ आपकी मदद कर सकते है।
यदि आपके मुँह के अंदर जबड़े के आस - पास दर्द या सूजन है तो आपको सचेत रहने की जरूरत है क्योंकि हो सकता है कि यह किसी ख़तरनाक बीमारी का संकेत हो। *ऐसे में अपने दंतचिकत्सक डॉo अमित कुमार वीणा डेंटल केयर से तुरंत परामर्श लें।*