02/06/2019
तम्बाकू ( गुटखा सिगरेट गुल) इत्यादि के सेवन से होता है कैंसर- डॉ तबरेज आलम
*******************************
विश्व तम्बाकू निषेध दिवस के अवसर पर डॉ तबरेज आलम स्माईल डेंटल केयर और रोटरी क्लब के सौजन्य से राजकीय मध्य विद्यालय मोतिहारी में छात्र छात्राओं ने प्रभात फेरी निकाला गया।छात्र छात्राओं ने तम्बाकू छोड़ो कैंसर से बचो का नारा देते हुए गाँव में रैली निकाल कर लोगो को तम्बाकू सेवन नहीं करने का संदेश दिया।बाद में विद्यालय के परिसर में बच्चों को उपसचिव प्रदीप कुमार श्रीवास्तव ने तम्बाकू खाने से कैंसर जैसे घातक बीमारियों से विषय में जानकारी दी।और बच्चों के तम्बाकू सेवन नहीं करने,दाँत और मुंह को अच्छी तरह ब्रश से साफ करने का संकल्प कराया।स्माईल डेंटल केयर के दांत चिकित्सक रोटेरियन डॉ तबरेज आलम ने विद्यालय के 256 छात्र छात्राओं का निशुल्क दाँत का जांच किया और दवा ,टूथपेस्ट और ब्रश का वितरण किया ।विद्यालय के छात्र नितेश कुमार ,संदीप कुमार, अन्नू कुमारी,मनोरमा कुमारी ने इससे बहुत प्रसन्न होकर बताया कि इस प्रकार हमारे विद्यालय में कार्यक्रम होने से हम सभी को दाँत संबंधी रोगों से विषय में पूर्ण जानकारी मिली है औऱ दाँत के रोगों की दवा भी प्राप्त हुआ है।अध्यक्ष रोटेरियन उमेश जायसवाल ने बताया कि रोटरी क्लब प्रत्येक माह में विभिन्न गाँव में मुख सुरक्षा एवं नशा मुक्ति का कार्यक्रम चला कर लोगों को जागरूक करने का काम कर रहा है। विद्यालय के प्रधानाध्यापक कविरंजन कुमार ने रोटरी क्लब को विद्यालय में बच्चों को निशुल्क दाँत जाँच करने औऱ दवा देने के लिये धन्यवाद दिया ।इस अवसर पर चार्टर्ड अध्यक्ष प्रो एन डी ओझा ,सचिव कुंदन कुमार ,कोषाध्यक्ष वर्मा प्रसाद ,डॉ बी के चौहान, डॉ फैसल सिद्दीकी, कृष्ण कुमार पाठक ,प्रमोद कुमार रोट्रेक्ट अम्बुज कुमार ,सुदिष्ट कुमार ,शिक्षक नसीम अख्तर, रेणु चौधरी, रंजना कुमारी औऱ रेणु कुमारी की सहभागिता रही ।