Jawa Dental Care

Jawa Dental Care Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Jawa Dental Care, General Dentist, 681, sector-13 Urban Estate, Karnal.

05/11/2023
28/09/2023
15/01/2018

➤ विकसित होते बढ़ते हुए बच्चों की हड्डियों के उचित विकास के लिए संतुलित भोजन की बहुत बड़ी भूमिका है और इससे दांत भी स्वस्थ और मज़बूत होते हैं |
➤ शैशव अवस्था से ही बच्चों के दांतों की देखभाल माता-पिता द्वारा आरम्भ की जानी चाहिए | स्कूल जाने वाले बच्चों को दांतों को ब्रश से साफ़ करना और फ्लॉसिंग (Flossing) सिखाना चाहिए | उन्हें दांतों की बिमारियों से बचाने के विषय में आवश्यक जानकारी दी जानी चाहिए |
➤ कभी पाइरिया की अंतिम अवस्था को फूले हुए मसूड़ों का एक सामान्य केस समझा जाता था | जिसकी रोकथाम आरंभ से की जानी चाहिए | परन्तु इस दिशा में लोगों में जागरूकता नहीं है |
➤ दांतों में छोटे-छोटे सुराख़ जिसमें शुरू में तो कोई पीड़ा या दर्द नई होता, बाद में बड़े-बड़े सुराखों में बदल जाते हैं जिससे संक्रमण होता है और दर्द होने लगता है | अंततः इनके कारण दांत टूटने लगते हैं |
➤ आपके बच्चों के दांतों की समस्याओं की समय पर जानकारी होने पर उनका बिना पीड़ा के अच्छा इलाज हो सकता है |

05/01/2018

➤चीनी शरीर के लिए धुंए के समान एक अज्ञात तत्व है| आज से लगभग दो सौ वर्ष पूर्व कोई भी व्यक्ति इसका प्रयोग नहीं करता था| अतः शरीर को भी इसके विषय में कोई ज्ञान नहीं था|
➤आज की युवा पीढ़ी मिठाईओं, टॉफियों, च्युइंगम आदि को दैनिक भोजन का एक आवश्यक अंग समझती है तो इसमें आश्चर्य की कोई बात नहीं| परन्तु इसके साथ सफाई के प्रति ठीक मानसिक दृष्टिकोण का अभाव और दांतों की रक्षा के ज्ञान की कमी जैसी अनेक बातें जुडी हुई हैं| जो कि हानिकारक हैं|
➤चिपचिपी मिठाइयां जैसे कि चॉकलेट, च्युइंगम आदि के खाने से बच्चों के दांतों में छेद (Cavities) पैदा हो जाती हैं|
➤हमारे दांत सारे जीवन के लिए हैं, परन्तु शरीर के दूसरे अंगों के समान इन्हे भी बीमारियां लग सकती हैं जिसके लिए इन्हे नियमित उपचार कि आवशयकता है|
➤बच्चों को दूध के दांतों की इसलिए आवश्यकता है :-
॰ ताकि ठीक प्रकार से खाना खाया और चबाया जा सके जोकि बच्चों की
शारीरिक और मानसिक वृद्धि के लिए अति आवश्यक है|
॰ आने वाले स्थायी दांतों के लिए उचित स्थान बना रहे|
॰ ठीकप्रकार से बोल सकें|
॰ चेहरे की सुंदरता बनाये रखने के लिए जो की बच्चे के मानसिक विकास
के लिए आवश्यक है|

27/12/2017

क्या आप जानते हैं ?
➤जब आपका बच्चा स्कूल जाने की आयु का होता है तब उसके तीन या इससे अधिक दांत सड़ या खराब हो चुके होते हैं।
➤दांतों का ठीक प्रकार से ध्यान न रखने के कारण 30 अथवा 40 वर्ष की आयु तक पहुंचते-पहुंचते आपके सभी दाँत गिर सकते हैं।
➤समय से पहले दांतों का गिरना या टूटना जीवन का एक दुखमय अनुभव है। यह बुढ़ापे की ओर बढ़ने का निश्चित प्रतीक है।
➤वह व्यक्ति जिसके आधे या आधे से ज़्यादा दांत पहले ही गिर चुके हों वही व्यक्ति दांतों की अच्छी प्रकार से देखभाल करने के लिए प्रेरित होता है।

Address

681, Sector-13 Urban Estate
Karnal
132001

Telephone

0184-4043681

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Jawa Dental Care posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share