Rama Dental

Rama Dental रमा डेंटल पिछले 10 वर्षो से झंझारपुर की

18/02/2025

कुछ सालों पहले की बात है। जब दांतों में सड़न होने पर उस दांत को निकाल दिया जाता था, लेकिन आज ऐसा नहीं है मेडिकल साइंस ने दंतविज्ञान के क्षेत्र में काफी तरक्की कर ली है। अब खोखले दांतों को बचाना आसान हो गया है। रूट कैनाल ट्रीटमेंट मूल दांतों को बचाने का तरीका है। दांतों की ऊपरी सतह यानी इनेमल पर सड़न हो तो उसे फिलिंग करके ठीक कर लिया जाता है, लेकिन जब सड़न जड़ (पल्प) तक पहुंच जाती है ये स्थिति दर्दनाक हो जाती है। ऐसे में दात दर्द से पीड़ित इंसान को बेतहासा दर्द होता है। ऐसे दांतों को अब रूट कैनाल ट्रीटमेंट से बचा लिया जाता है।

 #होली के पावन पर्व पर आपके समस्त दु:खों का नाश हो और आपके जीवन में सुख, समृद्धि एवं आनंद का एक नया उजाला आये। यह पर्व आ...
29/03/2021

#होली के पावन पर्व पर आपके समस्त दु:खों का नाश हो और आपके जीवन में सुख, समृद्धि एवं आनंद का एक नया उजाला आये। यह पर्व आपके जीवन में खुशियों के नये द्वार खोलें।
आप सभी को होली की ढेर सारी शुभकामनाएं।

01/01/2021
ऑर्थोडोंटिक्स, दंत चिकित्सा की एक शाखा  है जो दांतों और जबड़े, जो अनुचित रूप से स्थित हैं , टेढ़े मेढ़े है या अच्छी तरह से...
27/12/2020

ऑर्थोडोंटिक्स, दंत चिकित्सा की एक शाखा है जो दांतों और जबड़े, जो अनुचित रूप से स्थित हैं , टेढ़े मेढ़े है या अच्छी तरह से फिट नहीं हैं के निदान, रोकथाम और सुधार से संबंधित है। इस प्रकार के दांत मांसपेशियों पर अधिक तनाव पैदा करते हैं जिनका उपयोग चबाने के लिए किया जाता है और इसलिए कई बार सिरदर्द, पीठ दर्द और गर्दन और कंधे के दर्द का कारण बनता है। इसके साथ ही वे व्यक्ति की मुस्कुराहट को भी खराब कर देते हैं।
ऑर्थोडोंटिक उपचार के कई फायदे हैं; उनमें से कुछ निम्नानुसार हैं:
i) सीधे दांत, एक अच्छी मुस्कुराहट प्रदान करके उपस्थिति में सुधार करते हैं और इसलिए व्यक्ति के आत्मविश्वास को बढ़ाते हैं।
ii) अधिक प्रभावी चबाने, काटने और स्पष्ट रूप से बोलने में सहायता |
iii) दांतों और मसूड़ों को स्वस्थ बनाये रखने में भी योगदान देते है |
iv) दांतों को साफ करना और मौखिक स्वच्छता को बनाए रखना आसान हो जाता है।
ऑर्थोडोंटिक्स उपचार क्रुक्ड दांतों को सीधे करने में मदद करता है, दो दांतों के बीच व्यापक अंतर को बंद करता है।
ऑर्थोडोंटिक्स में टेढ़े मेढ़े दांतो को ब्रेसेस की मदद से सीधा किया जाता है।

रमा डेंटल पिछले 10 सालों से झंझारपुर में स्थापित है और दन्त चिकित्सा  के क्षेत्र में महानगरों में उपलब्ध सारी सुविधाएँ य...
25/12/2020

रमा डेंटल पिछले 10 सालों से झंझारपुर में स्थापित है और दन्त चिकित्सा के क्षेत्र में महानगरों में उपलब्ध सारी सुविधाएँ यहाँ मौजूद है | रमा डेंटल मिथिला की पहली ISO 9001:2015 प्रमाणित डेंटल क्लिनिक है | यदि आप भी किसी
दन्त या मुंह संबंधित समस्या से परेशान हैं तो संपर्क करें

हमारी ओरल हाइजीन यानी मुंह के साफ-सफाई का सीधा असर हमारे शरीर पर पड़ता है। यानी अगर आपका मुंह साफ नहीं है तो आपको मुंह क...
19/12/2020

हमारी ओरल हाइजीन यानी मुंह के साफ-सफाई का सीधा असर हमारे शरीर पर पड़ता है। यानी अगर आपका मुंह साफ नहीं है तो आपको मुंह के अलावा कई और बीमारियां होने का खतरा बढ़ जाता है। सेंटर ऑफ डिसीज कंट्रोल (CDC) की मानें तो जो लोग मौखिक स्वच्छता का ध्यान नहीं रखते हैं, उनमें दिल संबंधी बीमारियां होने की 70 फीसदी से भी अधिक संभावना होती है। डॉक्टर्स के मुताबिक मुंह की सफाई ठीक से नहीं की जाए तो मुंह के बैक्टीरिया खून में मिलकर दिल को भी क्षति पहुंचाने लगते हैं। इसलिए, ज्यादातर डेंटिस्ट प्रतिदिन दांतों की सफाई पर विशेष ध्यान देने की सलाह देते हैं। इस आर्टिेकल में ओरल हाइजीन को बनाए रखने के लिए जरूरी टिप्स दिए गए हैं। इन ओरल हाइजीन के टिप्स को फॉलो करके आप अपने दांतों को सेहतमंद रखने के साथ ही अन्य बिमारियों से भी बच सकते हैं।

Address

Jhanjharpur
847403

Opening Hours

Monday 8am - 8pm
Tuesday 8am - 8pm
Wednesday 8am - 8pm
Thursday 8am - 8pm
Friday 8am - 8pm
Saturday 8am - 8pm
Sunday 8am - 12pm

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Rama Dental posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share