Krishna Dental

Krishna Dental Welcome to the Krishna Dental Clinic! Our dental clinic is a modern and comfortable facility, with a dental team who will take time to listen your Issue

दाँतों की संरचना दाँत सात चीजों से मिलकर बना होता है, ये हैं - इनेमल, डेंटीन, पल्प,  मसूड़ा, तंत्रिका, रूट और सीमेंटम । 1...
27/11/2017

दाँतों की संरचना

दाँत सात चीजों से मिलकर बना होता है, ये हैं - इनेमल, डेंटीन, पल्प, मसूड़ा, तंत्रिका, रूट और सीमेंटम ।

1. इनेमल - यह सबसे बाहरी परत होती
है जो दाँतों को सुरक्षा प्रदान करती है। यह सफेद रंग की होती है।

2. डेंटीन - इनेमल से अगली परत डेंटीन होती है। यह दाँत की दूसरी परत का निर्माण करती है। यह इनेमल से नरम और पीले रंग की होती है। दाँतों में ठण्डा-गरम लगने का अहसास यहीं होता है यानि इनेमल कमजोर हो चुका है।

3. पल्प - तंत्रिकाओं और शिराओं से बना दाँतों का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा। दर्द का एहसास यहीं होता है ।

4. मसूड़ा - गुलाबी रेषेदार टिष्यू दाँतों और उसके रूट (जड़) को ढ़क कर रखता है और नीचे मौजूद हड्डी को आधार प्रदान करता है । साथ ही चबाते समय पड़ने वाले दाब को झेलता है ।

5. रूट - एक दाँत में 1, 2 या 3 रूट (जड़) हो सकती है। यह दाँतों का ऐसा छिपा हुआ हिस्सा है जो मसूड़ों के नीचे मौजूद रहता है। इन रूट में कैनाल ऐसा हिस्सा है जिसमें पल्प रहता है।

6. सीमेंटम - यह हड्डियों जैसे टिष्यू की पतली परत है जो दाँतों की रूट को सुरक्षित रखती है

दाँतों के प्रकार दाँत दो तरह के निकलते हैं -  दूध के दाँत, स्थायी दाँत । 1. दूध के दाँत - बच्चे की प्रारम्भिक अवस्था में...
27/11/2017

दाँतों के प्रकार

दाँत दो तरह के निकलते हैं - दूध के दाँत, स्थायी दाँत ।

1. दूध के दाँत - बच्चे की प्रारम्भिक अवस्था में दूध के 20 दाँत होते हैं। इनमें 8 इनसाईजर, 4 कैनाइन और 8 मोलर होते हैं। इन्हें प्राथमिक दाँत कहते हैं। दूध के दाँत 6 से 13 वर्श की उम्र में गिर जाते हैं। जैसे ही दूध के दाँत गिरते हैं तो स्थायी दाँत निकलने लगते हैं।
2. स्थायी दाँत - एक व्यस्क व्यक्ति के 32 स्थायी दाँत होते हैं। इनमें 8 इनसाईजर, 4 कैनाइन, 8 प्रीमोलर और 12 मोलर होते हैं। पीछे मौजूद 4 मोलर्स को आम तौर पर अक्ल दाढ़ (विजडम टीथ) कहते हैं क्योंकि ये किषोरावस्था व कभी-कभी व्यस्क होने पर निकलते हैं और कभी-कभी जबड़े में जगह न होने की वजह से नहीं निकल पाते या टेढ़े रह जाते हैं।

Krishan Dental Grand Opening - 15 Nov 2017 at Hanumangarh Town -
14/11/2017

Krishan Dental Grand Opening - 15 Nov 2017 at Hanumangarh Town -

Address

Nai Abadi, Street No. 9, Rawatsar Road, On Mega Highway, Hanumangarh Town
Hanumangarh
335513

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Krishna Dental posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share