Dvs Advance dental clinic Bhopal

Dvs Advance dental clinic Bhopal Awerness Oral & Dental Health ,
Awareness Oral Cancer

सेवा के स्पर्श से खिले चेहरे — गुना में मानवता का सुंदर दृश्यगुना, 28 फरवरी 2026।सेवा, संस्कार और समरसता के भाव को जीवंत...
28/02/2026

सेवा के स्पर्श से खिले चेहरे — गुना में मानवता का सुंदर दृश्य
गुना, 28 फरवरी 2026।
सेवा, संस्कार और समरसता के भाव को जीवंत करते हुए सेवा भारती आनंद धाम (वरिष्ठ जन सेवा केंद्र), गुना में एक भावपूर्ण निःशुल्क स्वास्थ्य एवं डेंटल शिविर पूर्व मुख्यमंत्री एवं राज्यसभा सांसद श्री दिग्विजय सिंह जी के जन्मदिवस के अवसर पर आयोजित किया गया।

इस पुनीत कार्य का आयोजन DVS एडवांस डेंटल क्लिनिक, राघौगढ़ द्वारा किया गया। डॉ. साहिब अली एवं उनकी समर्पित टीम ने अत्यंत विनम्रता और आत्मीयता के साथ सभी वृद्धजनों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। उनका व्यवहार केवल चिकित्सकीय नहीं, बल्कि पुत्रवत स्नेह से भरा हुआ था।
शिविर में इमरान खान भारत मेडिकल द्वारा सभी आवश्यक दवाइयाँ निःशुल्क वितरित की गईं, जिससे जरूरतमंद वृद्धजनों को बड़ी राहत मिली। इस सेवा कार्य में विशेष सहयोग चमन विश्वकर्मा द्वारा प्रदान किया गया, जिनके सहयोग से आयोजन और भी सुव्यवस्थित एवं सफल बन पाया।
कई वृद्धजन, जिनकी आँखों में वर्षों का दर्द झलकता था, आज उन्हें दवा के साथ सम्मान और अपनत्व का स्पर्श भी मिला। जांच उपरांत सभी वरिष्ठ नागरिकों के लिए स्वल्पाहार की गरिमामयी व्यवस्था की गई, जिसने इस सेवा को और भी आत्मीय बना दिया।
“नर सेवा ही नारायण सेवा” का भाव पूरे वातावरण में महसूस किया गया। कार्यक्रम के अंत में आशीर्वादों और कृतज्ञता से भरे क्षणों ने हर हृदय को भावुक कर दिया।
यह केवल एक स्वास्थ्य शिविर नहीं था…
यह मानवता, करुणा और सामाजिक उत्तरदायित्व का सजीव उदाहरण था।

राघौगढ़ में 60वां विशाल निःशुल्क नेत्र एवं दंत चिकित्सा शिविर सम्पन्न, डॉ. साहिब अली हुए सम्मानितराघौगढ़ (जिला गुना, म.प...
27/02/2026

राघौगढ़ में 60वां विशाल निःशुल्क नेत्र एवं दंत चिकित्सा शिविर सम्पन्न, डॉ. साहिब अली हुए सम्मानित
राघौगढ़ (जिला गुना, म.प्र.) – निःशुल्क नेत्र शिविर समिति, राघौगढ़ द्वारा 27 फरवरी 2026 को 60वें विशाल निःशुल्क नेत्र एवं दंत चिकित्सा शिविर का सफल आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में मरीजों ने नेत्र एवं दंत जांच का लाभ उठाया।
इस अवसर पर जनसेवा एवं उत्कृष्ट योगदान के लिए डॉ. साहिब अली (डीवीएस डेंटल क्लिनिक, राघौगढ़) को समिति द्वारा सम्मान प्रतीक (स्मृति चिन्ह) भेंट कर सम्मानित किया गया। यह शिविर आदरणीय स्वर्गीय श्रीमती आशासिंह जी की 13वीं पुण्यतिथि के अवसर पर आयोजित किया गया था, जिसमें डॉ. साहिब अली ने निःशुल्क दंत चिकित्सा सेवाएं प्रदान कर सराहनीय कार्य किया।
समिति के अध्यक्ष नरेंद्र लाहोटी, सचिव विजय कुमार जैन एवं कोषाध्यक्ष शीतल चंद कटारी सहित अन्य पदाधिकारियों एवं गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति में सम्मान समारोह आयोजित किया गया।
सम्मान प्राप्त करने के पश्चात डॉ. साहिब अली ने समिति के अध्यक्ष नरेंद्र लाहोटी, सचिव विजय कुमार जैन, कोषाध्यक्ष शीतल चंद कटारी तथा समस्त समिति सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि समाज सेवा के ऐसे आयोजनों में सहयोग देना उनका दायित्व है और वे भविष्य में भी इसी प्रकार जनहित में कार्य करते रहेंगे।
कार्यक्रम के अंत में सभी सहयोगियों एवं उपस्थित नागरिकों का धन्यवाद ज्ञापित किया

17/02/2026

आदरणीय श्री दिग्विजय सिंह जी राजा साहब पूर्व मुख्यमंत्री एवं राज्यसभा सांसद
Dvs advance dental clinic के सफल नि:शुल्क स्कूल स्वास्थ कार्यक्रम सुंदर मुस्कान देश की शान शिविर की सफलता पूर्वक आयोजन पर बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए।

Digvijaya Singh
.digvijaya

01/02/2026

शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय राघौगढ़
डेंटल कैम्प

28/01/2026

Dongar camp

Thank you So Much Dainik Lokdesh Samachar Bhopal
28/01/2026

Thank you So Much Dainik Lokdesh Samachar Bhopal

गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ।आज Govt. Hr. Sec. School, Ruthiyai से DVS Advance Dental Clinic, Raghogarh द्वारा आयो...
26/01/2026

गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ।
आज Govt. Hr. Sec. School, Ruthiyai से DVS Advance Dental Clinic, Raghogarh द्वारा आयोजित इस निःशुल्क स्कूल दंत स्वास्थ्य कार्यक्रम की औपचारिक शुरुआत हो चुकी है। यह दंत स्वास्थ्य जागरूकता मुहिम 26 जनवरी से 15 फ़रवरी तक विभिन्न विद्यालयों में चलाई जाएगी।
आज के कार्यक्रम में डॉ. साहिब सलीम अली ने बच्चों को ओरल हाइजीन (मुख-स्वच्छता) के महत्व के बारे में विस्तार से समझाया, वहीं डॉ. रिया जैन ने बच्चों को दांतों को सही तरीके से ब्रश करने की तकनीक सरल भाषा में बताई।
इस मुहिम का उद्देश्य केवल दांतों की जांच करना नहीं, बल्कि बच्चों में स्वच्छ आदतें, स्वस्थ दांत और सुंदर मुस्कान विकसित करना है।
क्योंकि हम मानते हैं—
“स्वस्थ दांत, सुंदर मुस्कान — बचपन की पहचान, देश की शान।”
मैं विद्यालय प्रशासन, शिक्षकगण और सभी बच्चों का हृदय से धन्यवाद करता हूँ, जिनके सहयोग से यह कार्यक्रम सफल हो रहा है।
आइए, इस गणतंत्र दिवस पर हम सब संकल्प लें कि हम अपने बच्चों को स्वस्थ बनाकर एक मजबूत और सशक्त भारत का निर्माण करेंगे।
धन्यवाद।
जय हिंद।
जय भारत।

25/01/2026
19/10/2025

चंदन की महक रेशम का हार
दिल की उम्मीद अपनों का प्यार
फूलो की खुशबू पटाखों की फुहार
मुबारक हो आपको दिवाली का त्योहार
दीपावली की हार्दिक हार्दिक शुभकामनाएं

आपका
डॉ.साहिब सलीम अली

16/09/2025

आदरणी श्री Jaivardhan Singh
जी बाबा साहब पूर्व मंत्री ,विधायक
आपकी शुभकामनाओं, आशीर्वाद ,प्यार और सरप्राइज़ के लिए हज़ारों बार शुक्रिया। आपके शब्दों ने मुझे बहुत प्रभावित किया है और मैं इस दिन को और इस बात को कि आपने इसे इतना खास बनाया है, हमेशा याद रखूँगा।
दिल से बहुत बहुत शुक्रिया

नि शुल्क दंत चिकित्सा शिविर
17/06/2025

नि शुल्क दंत चिकित्सा शिविर

Address

85 Infront Of Tajjul Masajid
Bhopal
462001

Opening Hours

Monday 11am - 9:30pm
Tuesday 11am - 9:30pm
Wednesday 11am - 9:30pm
Thursday 11am - 9:30pm
Friday 11am - 9:30pm
Saturday 11am - 9:30pm

Telephone

+917552540033

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Dvs Advance dental clinic Bhopal posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Practice

Send a message to Dvs Advance dental clinic Bhopal:

Share